उत्तरकाशी जनपद में राष्ट्रीय मोटर मार्ग यातायात हेतु सुचारू

उत्तरकाशी जनपद अन्तर्गत प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों और मोटर मार्गों पर फिलहाल यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। दूरभाष से प्राप्त प्रशासनिक सूचना के अनुसार सभी मार्गों की स्थिति यात्री व स्थानीय नागरिकों के लिए सुचारू है।

प्रशासन द्वारा साझा किए गए विवरण के अनुसार—

  • गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग व यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से खुले हैं।
  • बड़कोट-डामटा-विकासनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी यातायात निर्बाध जारी है।
  • उत्तरकाशी-लम्बगांव-घनशाली-तिलवाड़ा मोटर मार्ग सुचारू स्थिति में है।
  • ऋषिकेश-चंबा-नरेंद्रनगर मोटर मार्ग यातायात के लिए खुला हुआ है।
  • मसूरी-सुवाखोली-मोरीयाना मोटर मार्ग छोटे वाहनों के लिए सामान्य रूप से चालू है।

प्रशासन ने यात्रियों और तीर्थयात्रियों से अपील की है कि मौसम संबंधी पूर्वानुमान और जिला आपदा प्रबंधन विभाग की ताज़ा अपडेट पर नजर बनाए रखें, ताकि किसी भी आपदा या अवरोध की स्थिति में सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *