पाकिस्तान पर मंडरा रहा सितारों का संकट! होल्ड किया गया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ फिर शुरू होने वाला है?

ज्योतिषीय भविष्यवाणियों ने एक बार फिर पाकिस्तान की नींद उड़ा दी है। देश के नामी एस्ट्रोलॉजर का दावा है कि पाकिस्तान की अगली “पिटाई” का समय अब शुरू हो चुका है। हालांकि यह मुठभेड़ पिछली बार जितने लंबे समय तक नहीं चलेगी, लेकिन असर में पहले से कहीं ज़्यादा घातक साबित होगी।

एस्ट्रोलॉजर के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति पाकिस्तान के लिए बेहद अशुभ है। उनका कहना है कि जिस तरह पिछली टक्कर ने उसके हौसले तोड़ दिए थे, इस बार का झटका उसकी रीढ़ तक हिला देगा। उन्होंने साफ संकेत दिया कि रुका हुआ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ दोबारा शुरू होने के योग बन चुके हैं, और यह कार्रवाई तेज़, असरदार व विनाशकारी होगी।

हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि “अंतिम निर्णायक और मारक युद्ध” के लिए अभी समय शेष है। इसका मतलब है कि फिलहाल यह झड़प निर्णायक नहीं होगी, लेकिन पाकिस्तान के लिए बेहद महंगी साबित हो सकती है।

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह ज्योतिषीय दावा सच साबित होता है तो आने वाले दिनों में सीमा पर हालात और बिगड़ सकते हैं। भारतीय सेना किसी भी परिस्थिति में जवाब देने के लिए तैयार है, और खुफिया एजेंसियां हर गतिविधि पर बारीकी से नज़र रख रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *