इंडियन आइडल विजेता पवनदीप राजन सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

मशहूर सिंगर और इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन एक भीषण सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वे उत्तराखंड से नोएडा की ओर जा रहे थे। उनकी कार गजरौला में हाईवे किनारे खड़े एक कैंटर में पीछे से जाकर भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पवनदीप को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुखद हादसे पर गहरा दुख जताया और पवनदीप के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “पवनदीप राजन उत्तराखंड का गौरव हैं। ईश्वर उन्हें शीघ्र स्वस्थ करें। पूरा उत्तराखंड उनके साथ है।”

 

InShot 20250505 162701506

पवनदीप राजन की प्रतिभा ने उन्हें पूरे देश में लोकप्रिय बना दिया था। इंडियन आइडल जीतने के बाद उन्होंने बॉलीवुड और संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बनाई। उनका यह हादसा सुनकर पूरा बॉलीवुड सदमे में है। सोशल मीडिया पर कई सेलिब्रिटीज़ और फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

फिलहाल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है कि यह हादसा ड्राइवर की चूक से हुआ या फिर किसी और वजह से। जैसे-जैसे अपडेट मिलते रहेंगे, देशभर के प्रशंसकों की नजरें पवनदीप के स्वास्थ्य पर टिकी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *