देहरादून:
इतिहास रचते हुए, 1992 बैच की भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी श्रीमती भारती 1 अक्टूबर 2025 से इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय वन अकादमी (IGNFA) की पहली महिला निदेशक के रूप में कार्यभार संभालेंगी। यह नियुक्ति न केवल उनके करियर की बड़ी उपलब्धि है, बल्कि भारतीय वन सेवा और प्राकृतिक संसाधनों के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का प्रतीक भी है।
श्रीमती भारती ने सिक्किम कैडर से आईएफएस सेवा शुरू की और विभिन्न उच्च पदों पर कार्य करते हुए अपने अनुभव और नेतृत्व कौशल का परिचय दिया। वर्तमान में वे सिक्किम सरकार में प्रिंसिपल सेक्रेट्री, डेवलेपमेंट एंड कॉर्डिनेशन के रूप में कार्यरत हैं।
उनके कार्यभार संभालने के साथ ही FRI परिसर में स्थित चारों प्रमुख संस्थाओं – IGNFA, ICFRE, FRI और DFE – की कमान महिलाओं के हाथों में होगी, जो प्राकृतिक संसाधनों के क्षेत्र में महिला नेतृत्व की एक मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।
निवर्तमान निदेशक डॉ. जगमोहन शर्मा 30 सितंबर 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनका अनुभव और योगदान IGNFA के इतिहास में अमिट छाप छोड़ चुका है। श्रीमती भारती के नेतृत्व में अकादमी न केवल प्रशिक्षण और अनुसंधान में नई दिशा पाएगी, बल्कि वन प्रबंधन और संरक्षण के क्षेत्र में और अधिक समावेशी और प्रगतिशील दृष्टिकोण भी अपनाएगी।
श्रीमती भारती की नियुक्ति से यह संदेश भी जाता है कि भारतीय प्रशासन और वन सेवा में महिला नेतृत्व को मजबूती और मान्यता मिल रही है। यह एक प्रेरणादायक उदाहरण है कि कैसे महिलाएं उच्च स्तरीय प्रशासनिक और तकनीकी पदों पर अपने कौशल और दूरदर्शिता का योगदान दे रही हैं।
Amitendra Sharma is a digital news editor and media professional with a strong focus on credible journalism, public-interest reporting, and real-time news coverage. He actively works on delivering accurate, fact-checked, and reader-centric news related to Uttarakhand, governance, weather updates, and socio-political developments.