नोएडा के पर्यटकों का वाहन बदरीनाथ मार्ग पर अलकनंदा नदी में गिर गया। उसमें सवार आठ पर्यटकों की मृत्यु की सूचना है, हालांकि प्रशासन अभी मरने वालों की स्पष्ट संख्या की जानकारी नहीं दे रहा है।वहीं गृह मंत्री अमित शाह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर दुख जताया है।
रुद्रप्रयाग से लगभग छह किलोमीटर पहले श्रीनगर की तरफ मुख्य मार्ग पर यह दुर्घटना हुई। पर्यटक टैंपो ट्रेवलर से चोपता घूमने जा रहे थे। कुछ को चोटें आई हैं, गंभीर रूप से घायल छह पर्यटकों को हेली रेस्क्यू कर हायर सेंटर ऋषिकेश भेजा गया है।दुर्घटना का कारण प्रथमदृष्टया तेज रफ्तार होना बताया जा रहा है। विस्तृत विवरण जुटाया जा रहा है। हादसे के शिकार कुछ यात्री दिल्ली एनसीआर के भी बताए जा रहे हैं।
सीएम धामी ने व्यक्त किया दुख
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग में टेंपो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ।
स्थानीय प्रशासन व एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। घायलों को नजदीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है। जिलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।
Amitendra Sharma is a digital news editor and media professional with a strong focus on credible journalism, public-interest reporting, and real-time news coverage. He actively works on delivering accurate, fact-checked, and reader-centric news related to Uttarakhand, governance, weather updates, and socio-political developments.