मौसम विभाग ने बुधवार को गर्मी से राहत की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग निदेशक डा. बिक्रम सिंह ने मुताबिक बुधवार को थंडर स्टार्म के साथ पानी बरसेगा। इसके साथ तेज हवाएं चलेंगी और राज्य के अधिकांश हिस्सों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम वर्षा होगी। इससे लोगों को तेज गर्मी से निजात मिलेगी।
इसके कुछ दिन बाद प्री मानसूनी वर्षा शुरू होने से तापमान सामान्य होने लगेगा। इस बार नैनीताल व मुक्तेश्वर सरीखे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान जून माह में सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया था। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार की संभावित वर्षा से तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस गिरावट आएगी। इधर मंगलवार को सरोवर नगरी में शाम को ठंडी तेज हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी।अलबत्ता दोपहर में नगर का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यहां दिनभर हल्के बादल आसमान में डेरा डाले रहे। इसके चलते वर्षा की संभावना बनी रही, लेकिन मौसम आखिरकार दगा दे गया। इधर सांझ ढलने के बाद तेज ठंडी हवाएं राहत दे गईं। जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा।
Amitendra Sharma is a digital news editor and media professional with a strong focus on credible journalism, public-interest reporting, and real-time news coverage. He actively works on delivering accurate, fact-checked, and reader-centric news related to Uttarakhand, governance, weather updates, and socio-political developments.