गंगा की गोद में आज राष्ट्रगौरव की नई गूंज सुनाई दी—जब भारतीय वायुसेना के राफेल, सुखोई, मिराज, जगुआर और AN-32 जैसे महायोद्धा विमानों ने उत्तर प्रदेश के गंगा एक्सप्रेसवे पर अपनी प्रचंड शक्ति का ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। यह न सिर्फ एक सैन्य अभ्यास था, बल्कि दुश्मनों को दी गई एक सीधी चेतावनी भी थी—“भारत अब सिर्फ सहन नहीं करेगा, गरज कर जवाब देगा!”
3.5 किलोमीटर लंबी विशेष हवाई पट्टी पर हुआ यह सैन्य अभ्यास, “टच एंड गो” मिशन के माध्यम से यह दर्शाता है कि भारत अब किसी भी आपात स्थिति में एक्सप्रेसवे को भी रणभूमि में बदल सकता है।

प्रशिक्षण की शुरुआत हुई C-130J सुपर हरक्यूलिस के सटीक टचडाउन से, जिसने इस महायज्ञ का उद्घाटन किया। इसके बाद जब जगुआर, मिग और राफेल ने संयुक्त रूप से आसमान में शौर्य का प्रदर्शन किया, तो मानो आकाश भी तिरंगे में रंग उठा। इन योद्धाओं की गर्जना इतनी तीव्र थी कि सिर्फ जमीन ही नहीं, सीमा पार के कान भी थर्रा उठे।
दिन हो या रात—भारतीय वायुसेना ने दिखा दिया कि वह हर पहर, हर परिस्थिति में दुश्मन के दांत खट्टे कर सकती है। यह केवल एक ड्रिल नहीं, बल्कि भारत के आत्मनिर्भर और सशक्त सैन्य दृष्टिकोण की जीती-जागती मिसाल है।
आज का दिन हर भारतीय के लिए गर्व और गौरव का है। यह प्रदर्शन न सिर्फ हमारी युद्धशक्ति का संकेत है, बल्कि यह भी बताता है कि अब भारत रक्षात्मक नहीं, निर्णायक भूमिका में है।
Amitendra Sharma is a digital news editor and media professional with a strong focus on credible journalism, public-interest reporting, and real-time news coverage. He actively works on delivering accurate, fact-checked, and reader-centric news related to Uttarakhand, governance, weather updates, and socio-political developments.