गहलोत-माथुर या नड्डा? मोदी की मुहर उठाएगी उपराष्ट्रपति के नाम से पर्दा

दिल्ली के संसद भवन में आज सियासी थर्मामीटर फट पड़ा! 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर NDA की अहम बैठक में जबरदस्त हलचल देखने को मिली। और फैसले की बागडोर अब सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के हाथ में सौंप दी गई है। NDA ने एक सुर में प्रस्ताव पास करके इस जोड़ी को अधिकृत कर दिया है कि वही तय करेंगे अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा!

Rajnath Singh Defence Minister

बैठक की कमान संभाली थी देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने। अंदर क्या-क्या फॉर्मूले चले, किसका नाम फिसला और किसे रोका गया—सब कुछ हुआ बंद दरवाजों के पीछे। लेकिन बाहर आकर जो जानकारी लीक हुई उसने राजनीतिक गलियारों में भूचाल ला दिया।

अब 12 अगस्त को NDA अपना कैंडिडेट अनाउंस कर सकती है… और फिलहाल दो नाम सबसे ऊपर तैर रहे हैं:
थावरचंद गहलोत – वर्तमान में कर्नाटक के राज्यपाल
ओम माथुर – सिक्किम के राज्यपाल और पुराने संघ के सिपाही

InShot 20250807 190250928

लेकिन यह सिर्फ ट्रेलर है, क्योंकि सोशल मीडिया की गलियों में घमासान मचा है! एक के बाद एक दिग्गज नेताओं के नाम वायरल हो रहे हैं—
रामनाथ ठाकुर, मुख्तार अब्बास नकवी, वसुंधरा राजे, नितीश कुमार, आरिफ मोहम्मद खान, हरिवंश नारायण सिंह, मनोज सिन्हा, और चौंकाने वाला नाम… खुद जेपी नड्डा!

क्या बीजेपी अध्यक्ष खुद मैदान में उतरेंगे? या मोदी उन्हें राष्ट्रपति की रेस के लिए बचा रहे हैं? अटकलें तेज़ हैं, जवाब किसी के पास नहीं।

अंदरूनी समीकरण

वर्तमान में संसद के दोनों सदनों को मिलाकर 782 सांसद वोट करेंगे। जीत के लिए ज़रूरत है 391 सांसदों की। और NDA के पास हैं 422 सांसद—यानि बहुमत तो जेब में है, लेकिन डर है क्रॉस वोटिंग का, क्योंकि उपराष्ट्रपति चुनाव गुप्त मतदान से होता है।

2022 में भी NDA कैंडिडेट जगदीप धनखड़ को बाहर से BJD, YSR कांग्रेस और BSP का सपोर्ट मिला था, लेकिन 2025 में समीकरण बदल गए हैं। INDIA गठबंधन अगर सही चेहरा उतारता है, तो मुकाबला दिलचस्प हो सकता है।

कौन-कौन पहुंचा मीटिंग में?

ये सिर्फ बैठक नहीं थी, ये NDA की पूरी फौज थी! मंच पर एक से बढ़कर एक नाम—
अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, साथ में NDA के घटक दलों के चेहरे—
उपेंद्र कुशवाहा, जयंत चौधरी, प्रफुल्ल महंता, चिराग पासवान, लल्लन सिंह, श्रीकांत शिंदे, राम मोहन नायडू, दिलेश्वर कामत, मिलिंद देवड़ा, और अनुप्रिया पटेल तक! यानि संदेश साफ था—सब साथ हैं, और फैसला अब टॉप पर होगा।

कांग्रेस और INDIA गठबंधन की चाल?

उधर कांग्रेस और INDIA फ्रंट अभी तक अपने पत्ते नहीं खोल पाए हैं। या तो कैंडिडेट नहीं मिल रहा, या फिर नाम पर सहमति नहीं बन रही। लेकिन माना जा रहा है कि विपक्ष एक “संयुक्त उम्मीदवार” को मैदान में उतारने की कोशिश करेगा, जो BJP के लिए सिरदर्द बन सके।

ये तो बस शुरुआत है…

अब हर तरफ बस एक ही सवाल है—मोदी किस पर लगाएंगे दांव?
12 अगस्त तक सस्पेंस बना रहेगा, लेकिन इस बार का उपराष्ट्रपति चुनाव सिर्फ पद की लड़ाई नहीं… यह सत्ता के संतुलन की बिसात है।

#VicePresidentElection2025 #NarendraModi #JPNadda #NDA #PMOIndia #BJP #INDIAAlliance #Delhi #RajnathSingh #AmitShah #RamNathThakur #ThawarchandGehlot #VasundharaRaje #NitishKumar #OmMathur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *