नई दिल्ली, 7 मई –
अब न कोई रुकावट… न कोई बंधन! भारतीय सेना को LOC पर ऑपरेशनल फ्रीडम दे दी गई है, और इसका मतलब है – दुश्मन के हर हमले का अब मिलेगा सीधा, तीखा और निर्णायक जवाब। भारतीय थलसेना, वायुसेना और नौसेना – तीनों सेनाएं अब पाकिस्तान की हर नापाक हरकत का हिसाब चुकता करने को तैयार हैं।
ANI के सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर नागरिक क्षेत्रों को तोपों से निशाना बनाया, जिसमें कई निर्दोष लोग घायल हुए हैं। इसके बाद भारत सरकार ने सैन्य बलों को ‘फ्री हैंड’ दे दिया है – यानी अब हर हमला भारत के धैर्य पर नहीं, प्रतिशोध पर खत्म होगा।
सेना का साफ संदेश: अबकी बार आर-पार!
भारतीय सेना के प्रवक्ता ने कहा, “हताश और पराजित पाकिस्तान” जानबूझकर युद्धविराम का उल्लंघन कर रहा है। लेकिन अब हर गोली का जवाब तोप से और मिसाइल से मिलेगा। LoC पर हो रही गोलाबारी के बीच सेना ने PoJK और पाकिस्तान में 9 बड़े आतंकी अड्डों को नेस्तनाबूद कर दिया है – ये सभी ठिकाने पाकिस्तानी सेना की शह पर चल रहे थे।
एक्शन मोड में भारत की तीनों सेनाएं
- थलसेना LOC पर मोर्चा संभाल चुकी है,
- वायुसेना ने सीमा के करीब सभी एयरबेस को हाई अलर्ट पर रखा है,
- और नौसेना समुद्री गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए है।
सूत्रों की मानें तो इस बार सर्जिकल स्ट्राइक से भी दो कदम आगे की रणनीति पर काम चल रहा है। यह केवल जवाब नहीं, बल्कि सबक सिखाने वाली कार्रवाई होगी।
आतंक के ढांचे पर सीधा प्रहार
भारतीय खुफिया एजेंसियों ने पहले ही अलर्ट जारी किया था कि गर्मियों में सीमा पार से घुसपैठ बढ़ेगी। लेकिन भारत की इस तगड़ी कार्रवाई ने आतंकी संगठनों और उनके आकाओं की कमर तोड़ दी है। यह अब केवल सीमाई जवाब नहीं, बल्कि आतंकवाद की रीढ़ तोड़ने की रणनीति बन चुकी है।
पाकिस्तान में खामोशी, भारत में जोश
पाकिस्तान की सरकार और मीडिया पर इस बार अभूतपूर्व सन्नाटा है। न कोई आधिकारिक बयान, न कोई कबूलनामा – सिर्फ बौखलाहट। जबकि भारत में सोशल मीडिया से लेकर गांव-शहर तक सेना के शौर्य पर गर्व और जयकारों की गूंज है।
अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर घिरेगा पाकिस्तान
भारत इस बार पाकिस्तान की हरकत को केवल सीमा विवाद नहीं, बल्कि युद्ध अपराध के रूप में पेश करेगा। विदेश मंत्रालय इसे संयुक्त राष्ट्र सहित वैश्विक मंचों पर उठाने की तैयारी में है।
अब भारत बदल चुका है –
जो उकसाएगा, वो पछताएगा।
जो गोली चलाएगा, वो तोप से उड़ाया जाएगा।
LOC पर गरजेगा भारत… और दुनिया देखेगी भारत का पराक्रम।
Amitendra Sharma is a digital news editor and media professional with a strong focus on credible journalism, public-interest reporting, and real-time news coverage. He actively works on delivering accurate, fact-checked, and reader-centric news related to Uttarakhand, governance, weather updates, and socio-political developments.