राजस्थान के टोंक जिले में स्थित डिगी कल्याण जी के दर्शनों के लिए 11 अगस्त से लख्खी पद यात्रा शुरू हो रही है। राजस्थान सहित कई अन्य राज्यों से श्रद्धालु पैदल चलकर यहां दर्शन करने पहुंचते हैं। इन यात्रियों की सुविधा के लिए युद्ध स्तर पर सड़कों की मरम्मत का काम किया जा रहा है।
शाही निशान लेकर पहुंचती है यात्रा
15 अगस्त को शाम 4 बजे डिग्गी मीणा धर्मशाला से विशाल जुलूस के साथ शाही निशान को लेकर श्रीजी महाराज को झंडा चढ़ाने के लिए गाजे-बाजे के साथ पदयात्रा रवाना होती है। आरती के समय गंगोत्री से लाए जल से श्रीजी महाराज का अभिषेक किया जाता है। इसके दूसरे दिन मध्यप्रदेश से भी पदयात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु श्रीजी के धोक लगाकर मंगल कामना करते हैं।
Amitendra Sharma is a digital news editor and media professional with a strong focus on credible journalism, public-interest reporting, and real-time news coverage. He actively works on delivering accurate, fact-checked, and reader-centric news related to Uttarakhand, governance, weather updates, and socio-political developments.