नगर निगम देहरादून में स्वच्छता का नया अध्यायः वैक्यूम बेस्ड रोड स्वीपिंग मशीन की शुरुआत

राजधानी देहरादून में नगर निगम ने स्वच्छता के क्षेत्र में एक और बड़ा कदम उठाया है। शहरवासियों को स्वच्छ, आधुनिक और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में नगर निगम ने अपने बेड़े में अत्याधुनिक वैक्यूम बेस्ड रोड स्वीपिंग मशीनों को शामिल किया है।

राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत पहल

यह पहल राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (National Clean Air Programme) के अंतर्गत की गई है। नई मशीनें धूल और प्रदूषण को सड़क से प्रभावी ढंग से हटाने में सक्षम हैं, जिससे नागरिकों को बेहतर वायु गुणवत्ता उपलब्ध होगी।

अत्याधुनिक तकनीक से लैस मशीनें

वैक्यूम बेस्ड रोड स्वीपिंग मशीनें “स्टेट ऑफ आर्ट्स” तकनीक से लैस हैं। इनका उपयोग देश के बड़े महानगरों में पहले से किया जा रहा है और अब देहरादून भी इस सुविधा से जुड़ गया है। इन मशीनों के आने से शहर की सड़कों पर फैली धूल व प्रदूषण को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

शहरवासियों को मिलेगा लाभ

इन मशीनों के संचालन से सड़कें अधिक साफ-सुथरी रहेंगी, जिससे लोगों को न सिर्फ एक स्वच्छ शहर का अनुभव होगा, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में भी कमी आएगी। नगर निगम का यह प्रयास न सिर्फ शहर की सुंदरता बढ़ाएगा, बल्कि वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने में भी सहायक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *