उत्तराखंड: पीएम मोदी शीतकालीन यात्रा के लिए जल्द ही मुखबा आ सकते हैं. पीएम मोदी के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटा है. इसी कड़ी में आज सीएम धामी भी तैयारियों का जायजा लेने के लिए हर्षिल पहुंचे. यहां सीएम धामी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.
इस समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री मोदी की महत्वपूर्ण यात्रा को स्मरणीय और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश सीएम धामी ने दिये. साथ ही सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थानीय संस्कृति एवं पारंपरिक धरोहर को प्रदर्शित करने के संबंध में भी विशेष प्रबंध किए जाएं, जिससे प्रदेश का समृद्ध पर्यटन और अधिक सशक्त हों.
सीएम धामी ने कहा देवभूमि उत्तराखण्ड की दिव्यता एवं आध्यात्मिकता को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में यह यात्रा एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी. पीएम मोदी का देवभूमि में स्वागत करने के लिए हम सभी उत्साहित हैं.
पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के बाद सीएम धामी मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखीमठ (मुखबा) पहुंचे. जहां सीएम धामी ने संपूर्ण विधि-विधान के साथ विष्णुपदी मां गंगा की पूजा-अर्चना की. इस दौरान सीएम धामी ने प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की.
Amitendra Sharma is a digital news editor and media professional with a strong focus on credible journalism, public-interest reporting, and real-time news coverage. He actively works on delivering accurate, fact-checked, and reader-centric news related to Uttarakhand, governance, weather updates, and socio-political developments.