मुंबई पुलिस ने विवादित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सेट पर दबिश दी है, जिससे यूट्यूब जगत में हलचल मच गई है। सूत्रों के मुताबिक, समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया की गिरफ्तारी जल्द ही हो सकती है।

इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा—
“हमारे समाज में हमने कुछ नियम बनाए हैं, अगर कोई उनका उल्लंघन करता है तो यह बिल्कुल गलत है और उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।”
मुंबई महिला आयोग द्वारा इस मामले में सख्त रुख अपनाने के बाद, पुलिस की जांच तेज़ हो गई है। माना जा रहा है कि इस मामले में अन्य आयोजकों पर भी कानूनी शिकंजा कसा जा सकता है।
यह मामला केवल एक शो तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे डिजिटल कंटेंट इकोसिस्टम के लिए एक चेतावनी बनता जा रहा है। क्या यह सोशल मीडिया ‘इन्फ्लुएंसर्स’ की बेलगाम दुनिया का अंत है? जल्द ही स्थिति और स्पष्ट होगी!
Amitendra Sharma is a digital news editor and media professional with a strong focus on credible journalism, public-interest reporting, and real-time news coverage. He actively works on delivering accurate, fact-checked, and reader-centric news related to Uttarakhand, governance, weather updates, and socio-political developments.