भारत ने तैनात किया स्वदेशी ‘Iron Dome’ – ‘आकाश तीर’, पाकिस्तानी हमलों को देगा करारा जवाब

LOC पर बढ़ते खतरे और पाकिस्तान की तरफ़ से लगातार मिसाइल व रॉकेट दागने की कोशिशों के बीच भारत ने बड़ा सैन्य कदम उठाया है। भारत ने आज स्वदेशी रक्षा प्रणाली ‘आकाश तीर’ को रणनीतिक रूप से सीमावर्ती इलाकों में तैनात कर दिया है।

यह प्रणाली इजरायल की Iron Dome की तर्ज़ पर विकसित की गई है, जो हवा में ही दुश्मन की मिसाइलों, ड्रोन और रॉकेट को नष्ट कर सकती है। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि ‘आकाश तीर’ की तैनाती पाकिस्तान के लिए एक स्पष्ट संदेश है — भारत अब न सिर्फ़ हमला रोकेगा, बल्कि पलटवार के लिए भी तैयार है।

Screenshot 2025 05 08 19 10 07 64 0b2fce7a16bf2b728d6ffa28c8d60efb

आकाश तीर की विशेषताएँ:

  • 360° कवरेज और मल्टी-टारगेट इंटरसेप्ट
  • दुश्मन के प्रोजेक्टाइल्स को सीमा में घुसने से पहले ही नष्ट करने की क्षमता
  • DRDO द्वारा विकसित, भारतीय सेना के लिए पूरी तरह अनुकूल

सूत्रों के अनुसार, पठानकोट, श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर और जोधपुर में यह प्रणाली सक्रिय रूप से तैनात की गई है।

यह कदम #OperationSindoor की अगली कड़ी है, जिसमें भारत केवल रक्षात्मक नहीं, बल्कि आक्रामक रणनीति अपना रहा है।

हेडलाइन वही जो दे सही जानकारी की SIP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *