मुख्यमंत्री धामी ने दी 72.62 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राज्य के विभिन्न विकास कार्यों के लिए 72.62 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की।

जनपद उत्तरकाशी के विकासखण्ड नौगांव स्थित ग्राम तुनाल्का में न्यायिक विभाग के टाईप-2 के 6 आवास एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य हेतु 2.49 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने नाबार्ड वित्त पोषण से जुड़ी योजनाओं पर बड़ा फैसला लेते हुए सिंचाई विभाग की 25 योजनाओं के लिए 69.13 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी। इन योजनाओं से राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के लिए भी 1 करोड़ रुपये की अनुदान राशि राज्य आकस्मिकता निधि से स्वीकृत की गई है।

सरकार का मानना है कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से शिक्षा, सिंचाई और न्यायिक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा और जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *