देशभर में सनसनी फैलाने वाली एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है—मशहूर डिजिटल इंफ्लुएंसर और उद्यमी रणवीर इलाहाबादिया का मोबाइल फोन बंद है, उनके घर पर ताला लगा है, और उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा।
सूत्रों के मुताबिक, असम और महाराष्ट्र पुलिस उनकी तलाश में लगी थी, लेकिन दोनों राज्यों की टीमें खाली हाथ लौटीं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मुंबई पुलिस भी उनके वकील से संपर्क नहीं कर पाई है, जिससे मामला और उलझ गया है।
क्या छिपा रहे हैं रणवीर इलाहाबादिया?
मुंबई पुलिस का कहना है कि उनकी गिरफ्तारी या पूछताछ से जुड़ा कोई आधिकारिक बयान अभी नहीं दिया गया है, लेकिन जिस तरह से वह अचानक गायब हो गए हैं, उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
जांच के आदेश, बड़ा खुलासा जल्द!
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर एक केंद्रीय मंत्री ने सांस्कृतिक विभाग के अधिकारियों को जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, पुलिस जल्द ही तलाशी अभियान शुरू करने की तैयारी कर रही है।
अब सवाल यह उठता है—क्या रणवीर इलाहाबादिया किसी बड़े विवाद में फंस चुके हैं? क्या उनके खिलाफ कोई गंभीर मामला दर्ज हुआ है? या यह सिर्फ एक व्यक्तिगत कारणों से लिया गया ब्रेक है?
पुलिस और प्रशासन की ओर से जल्द ही नई जानकारी सामने आने की उम्मीद है, लेकिन इस रहस्यमयी गायब होने की घटना ने पूरे डिजिटल मीडिया और उनके प्रशंसकों में
हलचल मचा दी है।
Amitendra Sharma is a digital news editor and media professional with a strong focus on credible journalism, public-interest reporting, and real-time news coverage. He actively works on delivering accurate, fact-checked, and reader-centric news related to Uttarakhand, governance, weather updates, and socio-political developments.