राजस्थान में दिन का तापमान गिर रहा है और रातें ठंडी होने लगी हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा इलाका माउंट आबू रहा, जहां सोमवार को सबसे कम 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गंगानगर में न्यूनतम तापमान में 24 घंटों में करीब 5.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। गंगागनर में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज किया गया है। यहां सामान्य से न्यूनतम तापमान में 4.6 डिग्री की कमी देखने को मिली है। चूरू में भी न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री दर्ज किया गया। यहां सामान्य से न्यूनतम तापमान में 5.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। जयपुर में न्यूनतम तापमान में सामान्य से 6 डिग्री की कमी दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार दिवाली के बाद प्रदेश में सर्दी का असर तेजी से बढ़ेगा। राजस्थान में दिसंबर के मध्य से जनवरी तक कड़ाके की सर्दी रहने वाली है। वैसे प्रदेश में सर्दी की दस्तक अक्टूबर से होती है जो मार्च तक रहती है। पिछले कई साल के मुकाबले इस बार अधिक ठंड रहेगी। गौरतलब है कि इस बार प्रदेश में गर्मी और बारिश ने भी पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं। गर्मी में अधिकतम तापमान 50 डिग्री को भी पार कर गया था, जबकि मानूसन में पिछले 2 दशकों में सबसे ज्यादा बरसात हुई है।
ये हैं राजस्थान के सबसे ठंडे इलाके
राजस्थान में चूरू, माउंट आबू, गंगानगर, हनुमानगढ़, अलवर, सीकर और पिलानी में सर्दियों में सबसे कम तापमान देखा जाता है। मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा शहर चूरू है। यहां रात के समय तापमान माइनस में पहुंच जाता है। साल 2022 में चुरू में न्यूनतम तापमान -0.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। सीकर के फतेहपुर में पिछले साल माइनस 4.7 डिग्री तक दर्ज किया जा चुका है। सर्दियों में यहां नलों में पानी जम जाता है, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं।

Amitendra Sharma is a digital news editor and media professional with a strong focus on credible journalism, public-interest reporting, and real-time news coverage. He actively works on delivering accurate, fact-checked, and reader-centric news related to Uttarakhand, governance, weather updates, and socio-political developments.