अयोध्या में राम मंदिर में लग रहे सोने के दरवाजे की पहली फोटो आई है। इसके ऊपर काफी खूबसूरत ढंग से ढंग से नक्काशी की गई है। जानकारी के मुताबिक यह दरवाजा 12 फीट ऊंचा और 8 फीट चौड़ा है। इस दरवाजे को अभी फर्स्ट फ्लोर पर लगाया गया है। राम मंदिर में कुल 46 दरवाजे लगेंगे, जिनमें से 42 पर 100 केजी सोने की परत चढ़ाई जाएगी। सीढ़ियों के पास लगने वाले चार दरवाजों पर सोने की परत नहीं चढ़ाई जाएगी। आने वाले तीन दिनों में इस तरह के 13 और गोल्डन दरवाजे लगाए जाएंगे।
राम मंदिर के गोल्डन गेट की जो तस्वीर ऑनलाइन दिख रही है, उसके ठीक बीच में दो हाथी बने हुए हैं। यह दोनों हाथी लोगों का स्वागत करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा ऊपरी हिस्से में महल जैसी आकृति बनी हुई है। यहां पर दो नौकर हाथ जोड़े हुए हैं। वहीं, दरवाजे के निचले हिस्से में चौकोर आकार में खूबसूरत आर्टवर्क बना हुआ है। इन दरवाजों के लिए खास तरह की लकड़ियां महाराष्ट्र से लाई गई हैं। बताया जाता है कि यह दरवाजे 1000 साल तक नहीं सड़े हैं। इसके अलावा आर्टिस्ट्स कन्याकुमारी से आए थे।
गौरतलब है कि अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसके लिए तैयारी जोरों पर चल रही है। इसके साथ ही साथ यहां पर मंदिर परिसर का भी निर्माण चल रहा है। हाल ही में मंदिर की रात के वक्त की तस्वीरें सामने आई थीं। इन तस्वीरों में राम मंदिर का परिसर काफी भव्य लग रहा है। बता दें कि मंदिर में स्थापित होने वाली प्रतिमा भी बेहद खास होने वाली है।
Amitendra Sharma is a digital news editor and media professional with a strong focus on credible journalism, public-interest reporting, and real-time news coverage. He actively works on delivering accurate, fact-checked, and reader-centric news related to Uttarakhand, governance, weather updates, and socio-political developments.