देहरादून एयरपोर्ट पर एक विमान में बम मिलने की सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट फर्जी निकली। मामले में कोतवाली डोईवाला में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बम मिलने की सूचना से यात्रियों में हड़कंप मच गया था।पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों और बम निरोधक दल ने विमान को घेर लिया था। एयरपोर्ट पर डॉग स्क्वाड की टीम भी मौके पर पहुंची। कई घंटे तक इस विमान की तलाशी ली गई।
देहरादून एयरपोर्ट पर सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ को ट्विटर हैंडल पर एलायंस एयर के विमान में बम मिलने की सूचना मिली। फ्लाइट अपराह्न बाद 4:22 बजे अमृतसर से देहरादून पहुंची थी। देहरादून पहुंचने ही सुरक्षा एजेंसियों ने विमान को घेर लिया। आनन-फानन में सभी 32 यात्रियों को नीचे उतारा गया और टर्मिनल से तीन किमी दूर रनवे की शुरुआत में ले जाया गया।
एयरपोर्ट डॉग स्क्वॉड की टीम भी मौके पर पहुंची। कई घंटे तक इस विमान की तलाशी ली गई। फ्लाइट में बम नहीं मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। उधर, जिस वक्त विमान में बम की सूचना मिली। उस वक्त अन्य शहरों की फ्लाइट को देहरादून आना था। लेकिन इन उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया।
देरी से पहुंची फ्लाइट
एलायंस एयर के जिस विमान में बम की सूचना मिली, उसको दोपहर सवा बारह बजे एयरपोर्ट पर आना था, लेकिन यह फ्लाइट कई घंटों के विलंब से शाम 4:22 बजे पहुंची।
फ्लाइट में कोई बम नहीं मिला। यह एक फेक सूचना थी। जांच के बाद फ्लाइट को वापस टर्मिनल लाया गया। वहीं, एयरपोर्ट पर पहले से खड़ी इंडिगो की दिल्ली वाली फ्लाइट को दिल्ली रवाना किया गया। -प्रभाकर मिश्रा, एयरपोर्ट निदेशक
Amitendra Sharma is a digital news editor and media professional with a strong focus on credible journalism, public-interest reporting, and real-time news coverage. He actively works on delivering accurate, fact-checked, and reader-centric news related to Uttarakhand, governance, weather updates, and socio-political developments.