प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिसंबर के दूसरे सप्ताह में दो बार जयपुर आने का कार्यक्रम बन रहा है. पीएम का पहला दौरा 9 दिसंबर को राइजिंग राजस्थान के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर बन रहा है तो दूसरा दौरा 15 दिसंबर को है. इस दिन भजनलाल सरकार की पहली वर्षगांठ पर समारोह का आयोजन होना है, जिसमें पीएम शामिल होंग. पहली वर्षगांठ के दौरान पीएम मोदी प्रदेशवासियों पीकेसी-ईआरसीपी की नींव रख बड़ी सौगात दे सकते हैं. पीएम मोदी के 9 दिसंबर के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री राइजिंग राजस्थान का उद्घाटन करेंगे.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि 9, 10 और 11 दिसंबर को राइजिंग राजस्थान का आयोजन होने जा रहा है. इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. 9 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राइजिंग राजस्थान इंवेस्टमेंट समिट 2024 का उद्घाटन करेंगे. सीएम ने कहा कि सरकार के पहले साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राइजिंग राजस्थान आयोजित हो रहा है. इस समिट में कई देश-विदेशों से उद्योगपति आ रहे हैं. प्रदेश में निवेश की अपार सम्भावना है.
उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो चुनाव के समय संकल्प पत्र में वादे किए थे उन्हें एक-एक करके पूरा करने को लेकर हम संकल्पित हैं. प्रदेश की जनता को आश्वस्त कर सकते हैं कि जो भी वादा संकल्प पत्र में किया गया है, उसे पूरा किया जाएगा. राजस्थान में कितना निवेश आ सकता है, इसके लिए पूरा मंत्रिमंडल और अधिकारी इसमें लगे हैं. सीएम ने कहा कि राजस्थान की पहचान देश ही नहीं दुनिया भर में है और इस बात की खुशी होती है कि राजस्थानी भाई प्रदेश और देश के हर कोने में हैं. उन सब राजस्थानियों को प्रदेश के लिए कुछ करने की इच्छा शक्ति भी मन में है. सीएम ने कहा कि राजस्थान की संस्कृति और परंपराएं देश-विदेश में अपनी पहचान रखती हैं, इसलिए जो भी निवेशक समिट में शामिल होंगे, उन्हें राजस्थान की संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा. इसके लिए 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थानियों के लिए कार्यक्रम रखा गया है.
Amitendra Sharma is a digital news editor and media professional with a strong focus on credible journalism, public-interest reporting, and real-time news coverage. He actively works on delivering accurate, fact-checked, and reader-centric news related to Uttarakhand, governance, weather updates, and socio-political developments.