देहरादून, 30 सितंबर 2025:
उत्तराखंड में सड़कें अब सिर्फ सड़क नहीं, बल्कि सीएम धामी के रोड रिवोल्यूशन का प्रतीक बन चुकी हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी कि निर्माण और मरम्मत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीएम धामी ने स्पष्ट कहा कि मानसून खत्म हो चुका है, अब हर विभाग को धरातल पर तेजी से काम करना होगा।
विशेष निर्देश:
- सड़कों का गड्ढा मुक्त होना अनिवार्य, समय सीमा में कार्य पूर्ण किया जाए।
- क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण प्राथमिकता के आधार पर।
- बार-बार शिकायत वाले क्षेत्र में विशेष निगरानी, गुणवत्ता पर सख्त ध्यान।
- गड्ढा मुक्त सड़क अभियान की साप्ताहिक समीक्षा अनिवार्य।
- 31 अक्टूबर तक सभी पैच वर्क कार्य पूर्ण।

बैठक में प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, सचिव श्री शैलेश बगोली, डॉ. पंकज पांडेय, श्री विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक श्री ए.पी. अंशुमान, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते और अपर सचिव श्री बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सड़क की गुणवत्ता और समय पर कार्य पूर्ण करने की जिम्मेदारी पूरी गंभीरता से सौंपी। उनका संदेश साफ है: उत्तराखंड में अब कोई गड्ढा नहीं बचेगा, और जनता को मिलेगी सुरक्षित, तेज़ और टिकाऊ सड़क सुविधा।
यह कदम न केवल सड़कों की सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए है, बल्कि प्रदेश में सुनियोजित और प्रभावी प्रशासन की मिसाल भी पेश करता है।
Amitendra Sharma is a digital news editor and media professional with a strong focus on credible journalism, public-interest reporting, and real-time news coverage. He actively works on delivering accurate, fact-checked, and reader-centric news related to Uttarakhand, governance, weather updates, and socio-political developments.