देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को घंटाघर से ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम के तहत आयोजित ‘नमो युवा रन’ का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री स्वयं युवाओं के साथ दौड़ में शामिल होकर उनका उत्साह बढ़ाते नजर आए।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘नमो युवा रन’ केवल एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि यह युवाओं में ऊर्जा, स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहलें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ को नई दिशा और व्यापक जनभागीदारी प्रदान कर रही हैं।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से देशभर में सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को नई गति मिली है। ‘सेवा पखवाड़ा’ समाज के हर वर्ग को सकारात्मक योगदान देने का अवसर प्रदान करता है और ऐसे आयोजन युवाओं की ऊर्जा को राष्ट्रहित में सार्थक बनाते हैं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, विधायक श्री खजान दास, कार्यक्रम संयोजक श्री विपुल मैदोली व सह संयोजक श्री देवेंद्र बिष्ट समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Amitendra Sharma is a digital news editor and media professional with a strong focus on credible journalism, public-interest reporting, and real-time news coverage. He actively works on delivering accurate, fact-checked, and reader-centric news related to Uttarakhand, governance, weather updates, and socio-political developments.