आइएनडीआइए गठबंधन नेताओं के विरुद्ध गलत टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर एस्लेहाल चौक पर भाजपा उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम का पुतला फूंका। शुक्रवार को कांग्रेसी कार्यकर्ता 11 बजे राजपुर रोड कांग्रेस भवन में एकत्र हुए।
यहां से रैली निकालकर एस्लेहाल चौक पहुंचे और पुतले को आग के हवाले किया। इस दौरान कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष डा. जसविंदर सिंह गोगी ने आरोप लगाए कि भाजपा उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने विपक्षी नेताओं पर घोर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिससे वे तत्काल माफी मांगें।
आरोप लगाए कि भाजपा नेताओं का आचरण ही भ्रष्ट है। भाजपा नेता अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। ऊपर से दावा करते हैं कि हम संस्कारित पार्टी हैं। कहा भाजपा नेता केवल धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करते हैं, नफरत फैलाते हैं और धर्म की आड़ में ही अपने दोषपूर्ण आचरण को छुपाते हैं।
पुतला फूंकने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, प्रदेश महासचिव मनीष नागपाल, नवीन जोशी, संजय शर्मा, प्रवीण भारद्वाज, वकार अहमद, केतन रावत, संजय गौतम, अशोक कुमार, गोपाल सिंह, मुकेश रेगमी, संजय भारती, रिपूदमन सिंह, अभिषेक तिवारी, देव सिंह नेगी, राजेश उनियाल, उदय सिंह आदि उपस्थित रहे।
कांग्रेसियों ने जताया रोष
विकासनगर में भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम द्वारा आइएनडीआइए गठबंधन पर की गई टिप्पणी के विरोध में कांग्रेसियों ने भाजपा का पुतला फूंक कर रोष जताया। इस दौरान पछवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कपरुवाण अग्रवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा भ्रष्ट राजनीतिक संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं, जो पार्टी के पदाधिकारियों के व्यवहार से प्रकट होता है।
उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने जिस भाषा का प्रयोग आइएनडीआइए गठबंधन के लिए किया है, वह घोर आपत्तिजनक है। जिलाध्यक्ष ने कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया कि जो नेता जितना समाज में जहर घोलेगा, उसे उतना बड़ा पद दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि घमंड रावण को भी हुआ था, घमंड हिटलर को भी हुआ था, घमंड अंग्रेजों को भी हुआ था, मगर इतिहास के पन्ने पलट कर देखिए, घमंड का हर एक प्रतिनिधि बस दुर्गति की भेंट ही चढ़ता चला गया।
पुतला दहन के दौरान प्रदेश सचिव विकास शर्मा, भास्कर चुग, अनुपम कपिल, राजीव शर्मा, नीलम थापा, महेंद्र चौहान, हरनाम सिंह, मोहन राठोर, विजय, सूर्यांश, आशीष पुंडीर, सुरेंद्र शर्मा डीके बनर्जी, राजदीन, गोवर्धन डोभाल, पम्मी देवी, जितेंद्र रावत, फुरकान अहमद, मनोज चौहान, जाबिर, फिरोज, पिंकी रावत, बीना चैहान, अमित पंवार, अशोक नेगी, महबूब, विनय जायसवाल, ईलम चंद मुल्तानी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
Amitendra Sharma is a digital news editor and media professional with a strong focus on credible journalism, public-interest reporting, and real-time news coverage. He actively works on delivering accurate, fact-checked, and reader-centric news related to Uttarakhand, governance, weather updates, and socio-political developments.