मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए हो रही वोटिंग के दौरान हिंसा की घटना सामने आई थी। जिसमें कई लोग घायल हो गए। इसके साथ ही वोट डालने जा रही महिलाओं पर भी पत्थरबाजी की गई। अब इस मामले में 8 नामजद समेत 100 से ज्यादा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मंगलौर में मतदान के दौरान हिंसा मामले में कार्रवाई
मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के मतदान के दौरान हुए बवाल में पुलिस ने आठ नामजद समेत 100 से अधिक अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि मंगलौर हिंसा मामले में हल्का दरोगा और ग्रामीणों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस आरोपियों को चिन्हित करने में जुटी
पुलिस हिंसा के आरोपियों को चिन्हित करने के प्रयास में जुट गई है। बता दें कि उपद्रवियों के द्वारा ग्रामीणों पर लाठी डंडे, धारदार हथियारों से वार किया गया था। इसके साथ ही महिलाओं पर पथराव भी किया गया था। इस दौरान कई ग्रामीण घायल हो गए थे। मंगलौर हिंसा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहे हैं। जिसके बाद ही पुलिस हरकत में आई है।
Amitendra Sharma is a digital news editor and media professional with a strong focus on credible journalism, public-interest reporting, and real-time news coverage. He actively works on delivering accurate, fact-checked, and reader-centric news related to Uttarakhand, governance, weather updates, and socio-political developments.