राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष व अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी शहर में हुई भारी बारिश के बाद जलभराव वाले क्षेत्रों का जायजा लेने आलाधिकारियों के साथ निकले थे। जहां उन्होंने जलभराव वाले क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इसी दौरान बोराज गांव के ग्रामीणों ने सड़क, पानी, बिजली और पुलिया निर्माण सहित मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर घेराव कर दिया और देवनानी को अपनी समस्या बताते हुए उनको खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया। एकदम से बड़ी संख्या में ग्रामीण देवनानी की ओर बढ़े तो प्रशासन के अधिकारी सकते में आ गए।
स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि विधानसभा चुनाव से पहले सरपंच लाल सिंह रावत और वासुदेव देवनानी ने बोराज और हाथी खेड़ा गांव में टूटी पुलिया और सड़क निर्माण के लिए कई वादे किए थे। मगर चुनाव जीतने के बाद भी आज तक वह वादे पूरे नहीं हुए, जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया।
दरअसल, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी अपने विधानसभा क्षेत्र में बारिश के दौरान टूटी हुई सड़कें और पानी के भराव क्षेत्र का निरीक्षण करने प्रशासनिक अमले के साथ निकले थे। इसी दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनके अमले को रोक लिया और विभिन्न मांगों को लेकर अपनी मांग रखते हुए विरोध करने लगे। इसी दौरान प्रशासनिक अधिकारी जिला कलेक्टर और पुलिस प्रशासन शक्ति में आ गए और ग्रामीणों को समझाइश करने लगे। मगर स्थानीय लोग अपनी मांग को लेकर काफी उग्र नजर आए।
Amitendra Sharma is a digital news editor and media professional with a strong focus on credible journalism, public-interest reporting, and real-time news coverage. He actively works on delivering accurate, fact-checked, and reader-centric news related to Uttarakhand, governance, weather updates, and socio-political developments.