उत्तराखंड में निकाय चुनावों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अब उत्तराखंड में दिसबंर में निकाय चुनाव होंगे। नगर निकाय चुनाव से पहले प्रवर समिति के पास ओबीसी आरक्षण का मामला जाने के बाद निकाय चुनावों की तिथि इंतजार शुरू हो गया था। लेकिन सरकार की नई समय सारिणी आने के बाद ये इंतजार खत्म हो गया है।
अब उत्तराखंड में दिसबंर में होंगे निकाय चुनाव
सरकार की नई समय सारिणी आने के बाद स्पष्ट हो गया है कि निकाय चुनाव दिसंबर में होंगे। बता दें कि पहले सरकार ने हाईकोर्ट में अक्टूबर में निकाय चुनाव की समय सारिणी दाखिल की थी। लेकिन इसी बीच विधानसभा में पेश ओबीसी आरक्षण संशोधन विधेयक को प्रवर समिति को भेज दिया गया। जिसके चलते निकाय चुनावों की तारीखों को लेकर संशय पैदा हो गया था।
10 नवंबर को जारी होगी अधिसूचना
बता दें कि 23 सितंबर तक प्रवर समिति को अपनी रिपोर्ट देनी है। लेकिन इसी बीच निकायों के परिसीमन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इन निकायों में परिसीमन के मुताबिक मतदाता सूची संशोधन का काम भी शुरू कर दिया गया है। जिसे आयोग 31 अक्टूबर तक पूरा कर लेगा। इसके बाद निकाय चुनाव की अधिसूचना 10 नवंबर को जारी हो जाएगी। जिसके बाद दिसबंर में निकाय चुनाव होंगे।
Amitendra Sharma is a digital news editor and media professional with a strong focus on credible journalism, public-interest reporting, and real-time news coverage. He actively works on delivering accurate, fact-checked, and reader-centric news related to Uttarakhand, governance, weather updates, and socio-political developments.