आम आदमी पार्टी के कंवीनर अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के बीच लोकसभा चुनाव के बाद खटास बढ़ती जा रही है। अरविंद केजरीवाल कुछ ही देर में दिल्ली सीएम के पद से इस्तीफा देने वाले हैं, लेकिन इससे ठीक पहले मंगलवार को राजस्थान दौरे पर आए कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने केजरीवाल को लेकर बड़ा बयान दिया।
रंधावा बोले पंजाब में कानून व्यवस्था चरमराई
यही नहीं, रंधावा ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार को निशाने पर लेते हुए आगे कहा, ‘पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, लेकिन वहां की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। बड़ी-बड़ी बातें बहुत हो रही हैं, लेकिन पंजाब में विकास के काम पूरी तरफ ठप हो चुके हैं।
Amitendra Sharma is a digital news editor and media professional with a strong focus on credible journalism, public-interest reporting, and real-time news coverage. He actively works on delivering accurate, fact-checked, and reader-centric news related to Uttarakhand, governance, weather updates, and socio-political developments.