भरतपुर कलेक्ट्रेट के बाहर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन किया। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बयान देते हुए कहा था कि वह देश में नंबर-1 के आतंकवादी हैं। उसके बाद भरतपुर कांग्रेस में काफी रोष है। पीएम नरेंद्र मोदी अपने केंद्रीय मंत्री के बारे में कुछ बोलना नहीं चाहते।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दिनेश सूपा ने बताया कि यह धरना प्रदर्शन बीजेपी के खिलाफ किया जा रहा है, क्योंकि हमारे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और लोकसभा प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसलिए हम उनका विरोध करते हैं। इस तरह की भाषा की घोर निंदा करते हैं।
Amitendra Sharma is a digital news editor and media professional with a strong focus on credible journalism, public-interest reporting, and real-time news coverage. He actively works on delivering accurate, fact-checked, and reader-centric news related to Uttarakhand, governance, weather updates, and socio-political developments.