क्या ये फैशन है या सिर्फ सनसनीखेज हरकत?
लॉस एंजिलिस, 3 फरवरी 2025 – म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो ग्रैमी अवॉर्ड्स 2025 में जहां कलाकार अपनी उपलब्धियों का जश्न मना रहे थे, वहीं एक कपल ने सारी लाइमलाइट चुरा ली—कान्ये वेस्ट और उनकी पत्नी बियांका सेंसोरी।
रेड कार्पेट पर बियांका एक पारदर्शी चीज़ पहने नजर आईं, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि वह एक ड्रेस थी। लेकिन असल में, वो कुछ ऐसा था जिसे देखकर किसी को भी ये समझ नहीं आया कि इसे ‘फैशन’ कहें या सिर्फ ‘शोर मचाने का तरीका’। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिक्योरिटी को उन्हें रेड कार्पेट से हटाना पड़ा।
कान्ये वेस्ट और बियांका सेंसोरी: विवादों के बादशाह
कान्ये वेस्ट, जो अपने म्यूजिक से ज्यादा अपने अजीबोगरीब बयानों और हरकतों के लिए सुर्खियों में रहते हैं, इस बार भी चुपचाप अपनी पत्नी के इस ‘फैशन स्टेटमेंट’ के साथ खड़े नजर आए। वह बेस्ट रैप सॉन्ग के लिए नॉमिनेट थे, लेकिन शो के बाद सबसे ज्यादा चर्चा उनके गाने की नहीं, बल्कि उनकी पत्नी की ‘ड्रेस’ की हो रही थी।
अगर भारत में होतीं, तो क्या होता?
अब सवाल ये उठता है कि अगर बियांका भारत में ऐसा करतीं, तो क्या उन्हें जेल होती?
भारत में सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के कपड़े पहनना कानूनी रूप से अपराध हो सकता है। भारतीय कानूनों के मुताबिक, सार्वजनिक नग्नता या अश्लीलता फैलाने पर 5 साल तक की जेल और भारी जुर्माना लग सकता है।
ये धाराएं हो सकती हैं लागू:
- IPC सेक्शन 294 – सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता फैलाना दंडनीय अपराध है।
- IPC सेक्शन 292 और 293 – अश्लील सामग्री का प्रचार-प्रसार करना गैरकानूनी है।
- IT एक्ट सेक्शन 67 और 67A – इंटरनेट पर अश्लील फोटो या वीडियो शेयर करने पर भी सजा का प्रावधान है।
अगर बियांका ने भारत में ऐसा किया होता, तो उनकी रेड कार्पेट एंट्री के बजाय पुलिस स्टेशन एंट्री होती!
क्या ये फैशन है या ध्यान खींचने का तरीका?
बियांका सेंसोरी का यह लुक ‘फैशन’ की हदें पार कर चुका है या फिर यह सिर्फ चर्चा बटोरने का तरीका था? यह सवाल हर किसी के दिमाग में घूम रहा है।
सोशल मीडिया पर भी लोग दो धड़ों में बंट गए हैं।
- कुछ लोगों ने इसे ‘बॉडी पॉजिटिविटी’ करार दिया।
- वहीं, कई लोगों का कहना है कि ‘फैशन के नाम पर इस तरह की चीजें करना दुनिया के लिए गलत उदाहरण पेश करता है।’
ऐसे जोकर दुनिया पर सबसे बुरा प्रभाव डालते हैं
कान्ये वेस्ट और उनकी पत्नी जैसे लोग दुनिया पर सबसे बुरा प्रभाव डालते हैं। ये वही लोग हैं जो ‘क्रिएटिविटी’ और ‘आर्ट’ के नाम पर हर हद पार कर जाते हैं। ऐसे ‘जोकर’ न सिर्फ युवा पीढ़ी को भटकाते हैं, बल्कि सभ्यता और संस्कृति का मज़ाक उड़ाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते।
अंत में…
क्या फैशन का मतलब मर्यादा तोड़ना है? क्या कान्ये और बियांका जैसे लोग पॉप कल्चर को नया ट्रेंड देने के नाम पर सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट कर रहे हैं? अगर यही फैशन है, तो सभ्यता का भविष्य खतरे में है।
आपका इस बारे में क्या कहना है? क्या ये फैशन था या सनक? अपनी राय हमें कमेंट में बताएं!
Amitendra Sharma is a digital news editor and media professional with a strong focus on credible journalism, public-interest reporting, and real-time news coverage. He actively works on delivering accurate, fact-checked, and reader-centric news related to Uttarakhand, governance, weather updates, and socio-political developments.

