उत्तराखंड के देहरादून नगर निगम में उस समय हड़कंप मच गया, जब विजिलेंस की टीम टेंडर प्रकरण से जुड़े दस्तावेजों को लेने नगर निगम पहुंच गई. नैनीताल हाईकोर्ट ने एक मामले में सुनवाई करते हुए विजिलेंस को आज ही जांच के आदेश दिए हैं. जिस पर टीम देहरादून नगर निगम पहुंची थी.
देहरादून नगर निगम में टेंडर से जुड़े एक मामले में हाईकोर्ट ने दिशा निर्देश जारी किए हैं. दरअसल, यह पूरा प्रकरण टेंडर में एल 1 रहने वाली फर्म को बाहर करने से जुड़ा है. जिस पर हाईकोर्ट में कई बार सुनवाई हो चुकी है. खास बात ये है कि इसी प्रकरण पर आज सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं. मामले में विजिलेंस को 2 हफ्ते के भीतर जांच कर न्यायालय में अपनी रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं.
नैनीताल हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति जी नरेंद्र ने प्रकरण पर सुनवाई करते हुए विजिलेंस को दिशा निर्देश दिए हैं. इस दौरान विजिलेंस के एडीजी वी मुरुगेशन भी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे. इस दौरान नगर निगम को शुक्रवार यानी कल शाम 4 बजे तक संबंधित प्रकरण से जुड़े कागजात एडीजी को भेजने को कहा गया है.
खास बात ये है कि नैनीताल हाईकोर्ट के इन आदेशों के साथ ही आज ही विजिलेंस की टीम देहरादून नगर निगम पहुंच गई और टेंडर प्रकरण से जुड़े दस्तावेजों को लेने का प्रयास किया. हालांकि, बताया जा रहा है कि विजिलेंस को आज संबंधित दस्तावेज नहीं मिल पाए हैं. यह पूरा मामला देहरादून नगर निगम में कूड़ा उठान से जुड़े टेंडर का बताया जा रहा है.
Amitendra Sharma is a digital news editor and media professional with a strong focus on credible journalism, public-interest reporting, and real-time news coverage. He actively works on delivering accurate, fact-checked, and reader-centric news related to Uttarakhand, governance, weather updates, and socio-political developments.