BIG NEWS: कैटरीना कैफ बनीं मालदीव टूरिज़्म की ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर! 🚨 भारत में फिर छिड़ सकती है बहस?

मुंबई/माले

ग्लैमर और समुद्री लहरों की सरसराहट के बीच एक बड़ी घोषणा ने सोशल मीडिया पर फिर से हलचल मचा दी है। मालदीव टूरिज़्म ने बॉलीवुड सुपरस्टार कैटरीना कैफ को अपना ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त कर दिया है। इस ख़बर ने जहां मालदीव की ग्लोबल ब्रांडिंग को एक नया चेहरा दिया है, वहीं भारत में एक पुराना विवाद फिर से जाग उठा है — #BoycottMaldives की गूंज एक बार फिर सुनाई देने लगी है।


🌟 कैटरीना – ग्लोबल आइकन, बिजनेस वुमन, अब मालदीव का चेहरा

मालदीव टूरिज़्म ने अपने आधिकारिक बयान में कहा:

“Katrina is not only a successful actress but also an inspiring businesswoman. Katrina is the perfect representative for the brand.”

कैटरीना की इंटरनैशनल अपील, फिटनेस ब्रांड, सौंदर्य उत्पादों के बिज़नेस और सोशल मीडिया पर जबरदस्त मौजूदगी को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। ब्रांड के अनुसार, वो मालदीव के “tranquility, vibrancy और luxury lifestyle” की प्रतीक हैं।


InShot 20250610 195841161

🇮🇳 लेकिन भारत में लोग भूले नहीं हैं जनवरी 2024 का वो तूफ़ान!

याद दिला दें कि जनवरी 2024 में भारत में मालदीव को लेकर जबरदस्त बवाल मचा था। कुछ मालदीवी नेताओं और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भारत और भारतीय पर्यटकों को लेकर अपमानजनक टिप्पणियाँ की थीं। नतीजा: ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम तक #BoycottMaldives ट्रेंड करने लगा।

इसके बाद हजारों भारतीयों ने अपने ट्रैवल प्लान रद्द कर दिए और लक्षद्वीप, अंडमान, बाली और थाईलैंड जैसे विकल्पों की ओर रुख किया।


💥 तो क्या अब भारत में फिर भड़केगा ग़ुस्सा?

कैटरीना कैफ की ब्रांड एम्बेसडर नियुक्ति से भारतीय सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटता दिख रहा है:

  • कुछ लोग इस कदम को “soft diplomacy” मान रहे हैं – मालदीव भारत की नाराज़गी को भूलाने के लिए एक इंडियन सुपरस्टार का सहारा ले रहा है।
  • वहीं कई यूज़र्स इसे एक “तुरुप का पत्ता” बता रहे हैं, जिससे मालदीव फिर से भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करना चाहता है।

हालांकि अभी तक कैटरीना कैफ की तरफ से इस नियुक्ति पर कोई व्यक्तिगत बयान नहीं आया है।


🏖️ भारत और मालदीव: बीच बॉयकॉट से बीच ब्रांडिंग तक का सफर

मालदीव पर्यटन उद्योग की 70% से अधिक आय विदेशी पर्यटकों से आती है, जिनमें से एक बड़ा हिस्सा भारतीयों का है। ऐसे में कैटरीना कैफ की ब्रांडिंग से मालदीव स्पष्ट रूप से भारत के साथ अपने रिश्ते को फिर से पटरी पर लाना चाहता है।

लेकिन सवाल वही है:

क्या एक सुपरस्टार की मुस्कान, एक इंस्टा रील, और सफेद रेत वाला समुद्र तट भारतीयों की उस चोट को भुला पाएंगे जो जनवरी में लगी थी?

क्या कैटरीना कैफ की ये नई भूमिका मालदीव की डूबती साख को बचा पाएगी?

क्या भारतीय पर्यटक इस ग्लैमरस अपील के आगे अपने राष्ट्रीय गर्व को दरकिनार कर देंगे?

या फिर ये एक और विवाद की शुरुआत है जिसमें ब्रांडिंग और भावना एक बार फिर टकराएंगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *