विधानसभा में हारी सीटों में के लिए उत्तराखंड बीजेपी ने रणीनीति बनाई है। लोकससभा चुनाव को लेकर हारी सीटों में जीत हासिल करने के लिए बीजेपी ने खास प्लान बनाया है। विधानसभा चुनावों में हारी हुई सीटों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बाद अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने खुद मोर्चा संभाल दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष लोकसभा चुनाव से पहले प्रत्येक हारी हुई सीट पर पहुंचकर बूथ प्रबंधन की बैठक लेंगे। विदित है कि 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा 23 सीटों पर हार गई थी। लोकसभा की पांचों सीटों पर चुनाव जीतने के लिए पार्टी अब विधानसभा में हारी हुई सभी सीटों पर विशेष फोकस कर रही है।
इसके तहत पहले मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सभी सीटों का दौरा कर मतदाताओं को रिझाने की कोशिश की। इसके बाद अब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सभी हारी हुई सीटों का दौरा कर बूथ स्तर की प्रबंधन बैठके ले रहे हैं।
उन्होंने बताया कि एक दिन में दो से तीन विधानसभाओं में बैठक कर कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है। अभी तक छह विधानसभा की बैठक वह ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित है लेकिन पार्टी चुनाव तैयारी में कोई कमी नहीं रखना चाहती है।
जनता को नहीं पप्पू की जरूरत : भट्ट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रविवार को मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राज्य की जनता को पप्पुओं की बजाए अच्छे जन सेवकों की जरूरत है। कांग्रेस के मैं भी पप्पू अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि अब कांग्रेस के नेताओं ने भी स्वीकार लिया है कि कौन पप्पू है।
Amitendra Sharma is a digital news editor and media professional with a strong focus on credible journalism, public-interest reporting, and real-time news coverage. He actively works on delivering accurate, fact-checked, and reader-centric news related to Uttarakhand, governance, weather updates, and socio-political developments.