देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे लगातार कार्यकाल में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री बन गए हैं, उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है।
इंदिरा गांधी ने अपने पहले कार्यकाल (1966–1977) में 11 साल तक लगातार प्रधानमंत्री पद संभाला था। वहीं नरेंद्र मोदी ने 2014 से लगातार अब तक—2025 में—12वां साल पूरा कर लिया है। इस तरह मोदी अब पंडित नेहरू के बाद भारत के दूसरे सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं।
इतना ही नहीं, इस 15 अगस्त 2025 को नरेंद्र मोदी 12वीं बार लगातार लाल किले से तिरंगा फहराएंगे, जो अपने आप में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि है। अब तक ये कीर्तिमान सिर्फ पंडित जवाहरलाल नेहरू को हासिल था, जिन्होंने 17 बार लगातार तिरंगा फहराया था।
इंदिरा गांधी ने भी प्रधानमंत्री रहते हुए कुल 16 बार तिरंगा फहराया था, लेकिन लगातार नहीं — पहले कार्यकाल में 11 बार, फिर दूसरे कार्यकाल में 5 बार।
अब मोदी इस मामले में भी इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रचने जा रहे हैं। यह उपलब्धि न सिर्फ एक राजनीतिक रिकॉर्ड है, बल्कि यह जनता के निरंतर विश्वास और एक मजबूत नेतृत्व की स्थिरता का प्रतीक भी बन चुकी है।
15 अगस्त 2025 को जब नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से 12वीं बार राष्ट्र को संबोधित करेंगे, तब हर शब्द इतिहास का हिस्सा होगा।
#PMModi #LongestServingPM #RedFort2025 #IndependenceDay #NarendraModi #IndiraGandhi # BJP
Amitendra Sharma is a digital news editor and media professional with a strong focus on credible journalism, public-interest reporting, and real-time news coverage. He actively works on delivering accurate, fact-checked, and reader-centric news related to Uttarakhand, governance, weather updates, and socio-political developments.