बागेश्वर में मासूम की मौत: सीएम धामी ने जताया शोक, जांच के आदेश

बागेश्वर से एक बेहद दुखद और पीड़ादायक समाचार सामने आया है, जहां कथित चिकित्सकीय लापरवाही के चलते एक मासूम बच्चे की मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी से ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरती है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने कुमाऊं आयुक्त को तत्काल जांच के आदेश दे दिए हैं।

20250726 071339 scaled

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता पाई जाती है, तो दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, “जनता के विश्वास और जीवन की रक्षा में कोई कोताही सहन नहीं की जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *