देहरादून में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 25 अगस्त को सभी स्कूल व आंगनबाड़ी बंद

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून और एन०डी०एम०ए० के सचेत National Disaster Alert Portal ने 24 अगस्त, 2025 की रात 9 बजे जारी नॉउकास्ट और फॉरकास्ट में जनपद देहरादून के लिए 25 अगस्त, 2025 को ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है।

पूर्वानुमान के अनुसार, देहरादून में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा, कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बिजली चमकने और वर्षा के अति तीव्र दौर की आशंका जताई गई है। लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन और त्वरित बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

FB IMG 1756059533675

आपदा न्यूनीकरण की दृष्टि से, जनपद के कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, गैर-शासकीय व निजी विद्यालय तथा सभी आंगनबाड़ी केन्द्र 25 अगस्त को बंद रहेंगे। यह आदेश छात्र-छात्राओं, अध्यापकों और सभी विद्यालयी कार्मिकों पर समान रूप से लागू होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *