मुजफ्फरनगर।
मुजफ्फरनगर के प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी स्वर्गीय राधेश्याम मिश्रा की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। शहर और आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों ने मिश्रा जी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। हर किसी की आंखों में उस शख्स के लिए आदर झलक रहा था, जिसने अपने जीवन को व्यापार और समाजसेवा के माध्यम से लोगों की भलाई के लिए समर्पित कर दिया।
विशिष्ट उपस्थिति

श्रद्धांजलि सभा में कपिल देव अग्रवाल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार उपस्थित रहे।
इसके अलावा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, श्री भगवान आश्रम के हरिशंकर जैन, पूर्व राज्य मंत्री दर्जाप्राप्त सरदार बलविंदर सिंह, कृष्ण गोपाल मित्तल, राकेश त्यागी, विजय प्रताप, सलाभ गुप्ता, तरुण मित्तल, डॉ. तुषार, डॉ. दीपक, अमित वत्स, डॉ. संदीप, हरीश लक्ष्मण, चंद्र प्रकाश शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, सुभाष शर्मा, रवि शर्मा, रमन शर्मा, सुखबीर सिंह, मनीष चौधरी, अरविंद जौहल, विजय सिंह, ओ.डी. शर्मा, ब्रह्म प्रकाश शर्मा, अनुभव मित्तल, और राजीव जैन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, समाजसेवी और शिक्षा जगत की हस्तियां मौजूद रहीं।

प्रेरणादायक जीवन यात्रा

सभा में वक्ताओं ने राधेश्याम मिश्रा जी के संघर्षों और उपलब्धियों को विस्तार से याद किया। राजस्थान के सीकर जिले के छोटे से कस्बे लोसल से निकलकर मुजफ्फरनगर तक का सफर आसान नहीं था। नौकरी से शुरुआत कर साझा व्यापार में कदम रखा और फिर मेहनत व संकल्प के दम पर अपना व्यवसाय स्थापित किया। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि निरंतर परिश्रम और ईमानदारी से असंभव भी संभव किया जा सकता है।
समाज और व्यापार में योगदान
मिश्रा जी केवल सफल उद्योगपति ही नहीं थे, बल्कि समाज के प्रति उनकी सोच और सहयोग भी अद्वितीय था। उन्होंने जरूरतमंदों की मदद के साथ-साथ व्यापारी समाज में भाईचारे और सहयोग की परंपरा को मजबूत किया। उनके कार्यों ने उन्हें न केवल व्यापार जगत का स्तंभ बनाया बल्कि समाज का भी मार्गदर्शक। यही कारण रहा कि उनकी पुण्यतिथि पर शहर के हर वर्ग से लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
परिवार का आभार और संकल्प
इस श्रद्धांजलि सभा का आयोजन उनके पुत्र संजय मिश्रा (अध्यक्ष – नवीन मंडी व्यापार संघ, संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति, भारत विकास परिषद, मैन शाखा तथा कोषाध्यक्ष – परशुराम जन्मोत्सव समारोह समिति) द्वारा किया गया।
परिवार की ओर से सभी उपस्थित अतिथियों और समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही यह संकल्प लिया गया कि स्व. राधेश्याम मिश्रा जी के विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाने में परिवार और समाज निरंतर सक्रिय रहेगा।
Amitendra Sharma is a digital news editor and media professional with a strong focus on credible journalism, public-interest reporting, and real-time news coverage. He actively works on delivering accurate, fact-checked, and reader-centric news related to Uttarakhand, governance, weather updates, and socio-political developments.