सीएम धामी ने नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली, 07 अक्टूबर 2025 —

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें उपराष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन के नेतृत्व, अनुभव और संवेदनशील दृष्टिकोण से देश को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके मार्गदर्शन में देश और राज्य के बीच सहयोग और भी सुदृढ़ होगा।

IMG 20251007 WA0307

बैठक के दौरान दोनों के बीच राष्ट्रीय विकास से जुड़े विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी भी साझा की और राज्य की प्रगतिशील दिशा में केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *