मुजफ्फरनगर। करवा चौथ के अवसर पर जहाँ पूरे देश में सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रख रही थीं, वहीं मुजफ्फरनगर में क्रांति सेना महिला मोर्चा ने इस पारंपरिक पर्व को सामाजिक चेतना का रूप दे दिया। महिला मोर्चा ने “मेहंदी जिहाद” के विरोध में लठ पूजन कर शक्ति का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया और साथ ही महिलाओं के लिए निःशुल्क मेहंदी लगवाने की व्यवस्था भी की।
आयोजन के दौरान महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पारंपरिक परिधान में सजी महिलाओं ने हाथों में मेहंदी लगवाई, पारंपरिक गीत गाए और एक स्वर में संकल्प लिया कि “हमारी संस्कृति, हमारी परंपरा और हमारी बेटियाँ किसी भी छल से सुरक्षित रहेंगी।”
महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पहले लठ पूजन किया और फिर मेहंदी उत्सव का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं ने करवा चौथ की रस्में निभाईं और कहा कि हिंदू नारी केवल सजने-सँवरने वाली नहीं, बल्कि जागरूक और साहसी भी है।
मेहंदी उत्सव का माहौल पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया।
Amitendra Sharma is a digital news editor and media professional with a strong focus on credible journalism, public-interest reporting, and real-time news coverage. He actively works on delivering accurate, fact-checked, and reader-centric news related to Uttarakhand, governance, weather updates, and socio-political developments.