मानसून सिर पर है, लेकिन नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी सजग नजर नहीं आ रहे हैं। बुधवार को जिलाधिकारी सोनिका ने नगर निगम में छापा मारा तो यहां एक या दो नहीं, बल्कि 51 कार्मिक डयूटी से गायब मिले। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए डीएम सोनिका ने सभी की अनुपस्थिति दर्ज करने के निर्देश अपर नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल को दिए।अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने नगर निगम के लैंड बैंक की जानकारी ली और निगम की भूमि पर तारबाड़ करने के निर्देश दिए। नगर निगम की खाली भूमि पर पौधारोपण करने के साथ पार्क विकसित करने को भी कहा गया।
Amitendra Sharma is a digital news editor and media professional with a strong focus on credible journalism, public-interest reporting, and real-time news coverage. He actively works on delivering accurate, fact-checked, and reader-centric news related to Uttarakhand, governance, weather updates, and socio-political developments.