Dehradun Rain: “बादल तैयार हैं, बस DM Sir का सिग्नल बाकी है”— वायरल पोस्ट ने बयां किया हर मां का दर्द

देहरादून:

देहरादून में जब आसमान बरसता है, तो सिर्फ पानी नहीं बरसता, बल्कि शहर के हजारों घरों में एक उम्मीद भी जागती है। वह उम्मीद होती है— Dehradun Rain और School Holiday की।

बीते दिनों दून में इंद्रदेव तो मेहरबान रहे, झमाझम बारिश ने ठंड बढ़ा दी, लेकिन एक दिन जिला प्रशासन (DM Dehradun) का ‘हॉलिडे ऑर्डर’ कहीं बादलों में ही अटक गया। इसी कशमकश, इंतज़ार और एक नन्ही सी उम्मीद को देहरादून की सुमन शर्मा (Suman Sharma) ने अपनी फेसबुक वॉल पर इतनी खूबसूरती से लिखा है कि यह पोस्ट अब हर अभिभावक की ‘मन की बात’ बन गई है।

Suman Sharma viral facebook post regarding Dehradun Rain and School Holiday

Big Breaking: देहरादून में ऑरेंज अलर्ट का बड़ा असर: 27 जनवरी को कक्षा 1–12 तक सभी स्कूल और आंगनबाड़ी बंद

“मम्मा, आज भी DM साहब छुट्टी देंगे न?”

यह कहानी एक सत्य घटना पर आधारित है (जैसा कि सुमन जी ने खुद लिखा है)। देहरादून में कल से लगातार बारिश हो रही थी। उनकी नन्ही बिटिया पीहू रात 12 बजे तक रजाई में दुबकी बस एक ही सवाल पूछती रही:

“मम्मा, आज भी DM साहब छुट्टी देंगे न? और बार-बार पूछती रही कि Order आया क्या?”

मां ने भी बेटी को दिलासा देते हुए ऐसा जवाब दिया, जिसे पढ़कर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। उन्होंने कहा—
“बेटा, बादल तैयार हैं… अब बस DM Sir का सिग्नल बाकी है।”

Uttarakhand Rain DM order

रात के 12 बज गए, और पीहू इसी भरोसे सो गई कि शायद सुबह तक “सिग्नल” मिल जाएगा।

सुबह 6 बजे: अलार्म, मोबाइल और ‘लापता’ आदेश

कहानी का असली ट्विस्ट सुबह आया। 6 बजे अलार्म बजा। बाहर बारिश अपनी पूरी रफ़्तार में थी, मानो कह रही हो— “मैं यहीं हूँ, कहीं नहीं गई!”
सुमन शर्मा लिखती हैं कि ठंड में उठते ही उन्होंने एक जांबाज सिपाही की तरह सबसे पहले अपने मोबाइल पर ‘अटैक’ किया।

* WhatsApp चेक किया।
* Facebook खंगाला।
* हर वो ग्रुप देखा जहाँ School Holiday Order आने की संभावना थी।

लेकिन अफसोस! चाय बनी, दूध उबला, टिफिन पैक हुआ… पर DM साहब का आदेश अब भी लापता था। हर दो मिनट में मोबाइल पर नज़र जाती कि शायद “अभी-अभी छुट्टी टपक जाए!”

आखिरकार, भारी मन से स्कूल रवानगी

घड़ी ने 8 बजा दिए। उम्मीद की आखिरी किरण भी बारिश में धुल गई। सुमन जी बताती हैं कि आज छुट्टी हो भी नहीं सकती थी क्योंकि पीहू की परीक्षा थी।

Child going to school in heavy Dehradun rain in winter

बिना मन के पीहू ने स्कूल बैग टांगा। माँ और बेटी दोनों उदास थे। सुमन जी ने अपनी पोस्ट के अंत में जो लिखा, वह देहरादून के हर माता-पिता का दर्द है:

“मेरी तरह हर माता-पिता इसी उम्मीद में होंगे कि अब आदेश आए… अब आए… छुट्टी का आदेश आए!”

सोशल मीडिया पर क्यों वायरल है यह पोस्ट?

सुमन शर्मा की यह पोस्ट सिर्फ़ एक स्टेटस अपडेट नहीं है, बल्कि यह Uttarakhand Weather और सिस्टम की लेटलतीफी पर एक मीठा तंज है। अभिभावक इस पोस्ट को धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब मौसम विभाग का रेड/ऑरेंज अलर्ट होता है, तो बच्चों को सुबह-सुबह संशय (Confusion) में रखना सही नहीं है।

खैर, आदेश आए न आए, लेकिन सुमन जी की इस पोस्ट ने बारिश वाली उदास सुबह में लोगों को हंसने की एक वजह जरूर दे दी है।

One thought on “Dehradun Rain: “बादल तैयार हैं, बस DM Sir का सिग्नल बाकी है”— वायरल पोस्ट ने बयां किया हर मां का दर्द

  1. एक जोरदार कशिश से भरपूर करारा व्यंग्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *