गोवा के एक होटल में जाकर अपने ही 4 साल के मासूम बेटे की हत्या करने वाली एक कंपनी की सीईओ सूचना सेठ को लेकर अब खुलासे होने लगे हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और अब तक पता चला है कि सूचना का पति वेंकट रमन से तलाक का केस चल रहा है। इसी मामले में अदालत ने पिछले दिनों आदेश दिया था कि वेंकट रमन अपने बेटे से सप्ताह एक दिन मुलाकात कर सकते हैं। इसके अलावा वीडियो कॉल पर बात कर सकते हैं। इस बात से वह बहुत आहत थी और 6 जनवरी को गोवा बेटे संग आई थी। पुलिस की शुरुआती जांच से अंदेशा है कि शायद वह बेटे की हत्या के लिए ही यहां आई थी।
उत्तरी गोवा के एसपी निधिन वालसान ने कहा कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार सूचना सेठ ने बच्चे की हत्या 7-8 जनवरी की रात को की थी। इसके बाद उसने आधी रात को ही होटल स्टाफ से कहा कि मैं चेकआउट कर रही हूं और मेरे बेंगलुरु जाने के लिए टैक्सी की व्यवस्था कर दीजिए। इस पर होटल स्टाफ ने कहा कि यह महंगा होगा और आप फ्लाइट से जाएं तो ज्यादा ठीक होगा। लेकिन वह इस जिद पर अड़ी रहीं कि टैक्सी से ही जाना है। फिर बेटे संग आने वाली सूचना सेठ एक बड़ा सा बैग लेकर टैक्सी में बैठ गईं।
यही नहीं ड्राइवर ने बताया कि वह बार-बार कह रही थीं कि मुझे जल्दी से बेंगलुरु पहुंचा दो। माना जा रहा है कि वह यदि नहीं पकड़ी जाती तो बेंगलुरु पहुंचने पर बेटे के शव को कहीं ठिकाने लगा सकती थी। लेकिन सूचना के जाने के बाद होटल स्टाफ ने कमरे में खून के दाग देखे तो पुलिस को बुलाय लिया। यहीं से सूचना सेठ का प्लान फेल होना लगा और पुलिस ने टैक्सी चालक को फोन लगा दिया। पुलिस इंस्पेक्टर परेश ने ड्राइवर से बात की और कहा कि सूचना को फोन दे। फिर सूचना से बेटे के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह मेरे एक दोस्त के यहां है। पुलिस ने पता पूछा और वहां गई तो पता चला कि फर्जी है।
Amitendra Sharma is a digital news editor and media professional with a strong focus on credible journalism, public-interest reporting, and real-time news coverage. He actively works on delivering accurate, fact-checked, and reader-centric news related to Uttarakhand, governance, weather updates, and socio-political developments.