वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 10 जनवरी 2024 को बुधवार है। बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा- अर्चना की जाती है। भगवान गणेश की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार 10 जनवरी का दिन कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, 10 जनवरी 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
मेष राशि- भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। व्यापार में मुनाफा होगा। घरेलू दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें और बहस करने से बचें। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। वाहान के रखरखाव के लिए धन खर्च हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा।
वृषभ राशि- शत्रु पराजित होंगे। लंबे समय से अटके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अप्रजेल के चांसेस बढ़ेंगे। मानसिक शांति बनाएं रखें। आज फैमिली और फ्रेंड्स के सपोर्ट से कार्यों में आने वाली सभी अड़चनें दूर होंगी।
मिथुन राशि- मन शांत रहेगा। मैरिड लाइफ में खुशियां आएंगी, लेकिन क्षणए रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। आत्मसंयत रहे। खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। पारिवारिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी। रिश्तों में सुधार आएगी, लेकिन बच्चों के सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। शैक्षिक कार्यों में अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। जॉब चेंज करने के नए अवसर मिलेंगे। भावुकता से बचें। पारिवारिक जीवन में शांति लाने का प्रयास करें। आय में वृद्धि के योग बनेंगे, लेकिन कारोबार में थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा और वैवाहिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। ऑफिस में वाद-विवाद से बचें।
सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में विस्तार के नए अवसर मिलेंगे। आय के नए साधनों से धन-दौलत में वृद्धि होगी। सरकारी कर्मचारियों का स्थानांतरण हो सकता है। नौकरी और कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। उच्चाधिकारियों को सहयोग मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन या अप्रेजल के अवसर मिलेंगे। क्रोध से बचें और पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
Amitendra Sharma is a digital news editor and media professional with a strong focus on credible journalism, public-interest reporting, and real-time news coverage. He actively works on delivering accurate, fact-checked, and reader-centric news related to Uttarakhand, governance, weather updates, and socio-political developments.