भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बीते दिन एक निजी दौरे पर मसूरी पहुंचे. पूर्व राष्ट्रपति दो दिनों तक अपने परिवार के साथ यहां रहेंगे. मसूरी पहुंचने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया और उनकी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की. पूर्व राष्ट्रपति मसूरी के एक निजी होटल में ठहरे हैं, उनके दौरे को पूरी तरह निजी बताया गया है. इसलिए किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया है. हालांकि, स्थानीय लोग व पर्यटक उनके आगमन से उत्साहित नजर आए.
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ उनकी पत्नी और परिवार के कुछ सदस्य भी मसूरी आए हैं. मसूरी की शांत व सुरम्य वादियों में वे कुछ समय विश्राम कर प्रकृति का आनंद लेंगे. पूर्व राष्ट्रपति के दौरे को लेकर मसूरी पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत उनके रहने के स्थल और उसके आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.
मसूरी उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति का दौरा पूर्णतः निजी है, लेकिन प्रशासनिक दृष्टि से उनकी सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है. रामनाथ कोविंद के मसूरी पहुंचने पर स्थानीय लोग और पर्यटकों उन्हें देखने के लिए उत्सुक दिखाई दिए. कुछ लोगों ने उम्मीद जताई कि यदि संभव हुआ तो उन्हें पूर्व राष्ट्रपति से मिलने का अवसर भी मिल सकता है. रामनाथ कोविंद जुलाई 2017 से जुलाई 2022 तक भारत के राष्ट्रपति रहे हैं और उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई सामाजिक, शैक्षिक और संवैधानिक विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाई थी.
Amitendra Sharma is a digital news editor and media professional with a strong focus on credible journalism, public-interest reporting, and real-time news coverage. He actively works on delivering accurate, fact-checked, and reader-centric news related to Uttarakhand, governance, weather updates, and socio-political developments.