विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने ‘सेवा पखवाड़ा’ के रूप में मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस

कोटद्वार, 17 सितंबर 2025
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक, श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस इस वर्ष एक विशेष तरीके से मनाया। उन्होंने इसे ‘सेवा पखवाड़ा’ के रूप में समर्पित करते हुए वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

IMG 20250917 WA0258 scaled

वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान

कोटद्वार नगर वन में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने आलूबुखारा का पौधा रोपित किया और पार्क में स्वच्छता अभियान चलाकर स्थानीय नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सदैव राष्ट्रहित और समाजहित को सर्वोपरि रखा है। उनके जन्मदिवस को सेवा कार्यों के रूप में मनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

IMG 20250917 WA0266

रक्तदान शिविर का आयोजन

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत कोटद्वार बेस चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने इसमें भाग लिया। ऋतु खण्डूडी ने इसे मानवता और समाजसेवा की दिशा में प्रेरणादायक कदम बताया।

प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएँ

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज चौमुखी विकास की ओर अग्रसर है। उनकी दूरदर्शी सोच और मार्गदर्शन से विश्वभर में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। उन्होंने कोटद्वार की जनता की ओर से प्रधानमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी और सिद्धबली बाबा से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधि

इस सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, विधायक प्रतिनिधि प्रमोद केस्टवाल, नगर निगम महापौर शैलेंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, महामंत्री सुरेंद्र आर्य सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *