दिल्ली से श्रीनगर तक! 5 अगस्त से पहले क्यों एक्टिव हुए मोदी, शाह, डोभाल और राष्ट्रपति? पूरी पटकथा

5 अगस्त सिर पर है… और राजधानी दिल्ली से लेकर कश्मीर घाटी तक, हर सियासी सेंसर हलचल रिकॉर्ड कर रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री शाह, NSA डोभाल और राष्ट्रपति तक — सभी टॉप टायर चेहरे एक्शन मोड में! सवाल बड़ा है — आख़िर चल क्या रहा है?


InShot 20250803 224724234सत्ता के गलियारों में घनघनाहट!

बीते 48 घंटे में दिल्ली में जो हुआ है, वह सामान्य नहीं है — बल्कि बड़े फैसले से पहले की खामोश गूंज है:

  • NSA अजीत डोभाल, गृह सचिव, और IB प्रमुख—गृहमंत्री अमित शाह से गोपनीय बैठक
  • विदेश मंत्री एस. जयशंकर सीधे पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी से मिलने
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी वरिष्ठ मंत्रियों संग की रणनीतिक बैठक
  • और सबसे ऊपर — पीएम मोदी और शाह, दोनों की एक साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात

इतनी टॉप लेवल बैठकों की बाढ़ तब आती है जब या तो बड़ी संवैधानिक चाल चली जानी हो, या फिर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा बड़ा ऑपरेशन सामने हो।


InShot 20250805 000054228

सस्पेंस की आग में घी डाला—महबूबा की बेटी ने

और अब बात करते हैं उस बयान की जिसने इस सारे घटनाक्रम में मिर्च-मसाला झोंक दिया —
पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती का बयान:

“ऐसा लग रहा है, कल कुछ बड़ा होने वाला है।”

बस फिर क्या था — पूरे देश में हलचल!
X (ट्विटर), न्यूज चैनल, गुपचुप पॉलिटिकल मीटिंग्स — हर जगह एक ही सवाल:

क्या मोदी सरकार फिर कोई बड़ा दांव खेलने जा रही है?

2019 की तरह इस बार भी 5 अगस्त की तारीख सामने हैं — और तारीखें जब दोहराती हैं, तो इतिहास बदलता है!


उमर अब्दुल्ला बोले, कुछ नहीं होगा!

सस्पेंस के बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने भी बयान दे मारा:

“कल कुछ नहीं होगा… सौभाग्य से बुरा नहीं होगा, लेकिन दुर्भाग्य से अच्छा भी नहीं होगा।”

उनके इस ‘न सधी न सधी’ टिप्पणी ने उल्टा लोगों को और बेचैन कर दिया।


InShot 20250803 224739658 scaled

पूरी पटकथा क्या कहती है?

  • राष्ट्रपति तक को भरोसे में लिया गया है
  • तमाम सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है
  • गृहमंत्रालय और PMO पूरी तरह एक्टिव मोड में हैं
  • कश्मीर से जुड़ी सभी एजेंसियों को ‘रेडी स्टेट’ में रखा गया है

तो क्या देश को कल मिलेगा कोई बड़ा झटका? या फिर कोई सुखद लेकिन चौंकाने वाला तोहफा?
सब कुछ तैयार है, बस परदा उठना बाकी है!


अब बस घड़ी की सूई और संसद का सत्र देखिए… क्योंकि आज की खामोशी, कल की हलचल में बदल सकती है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *