मुख्यमंत्री धामी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक, अतिवृष्टि प्रभावित स्थल का लिया जायजा

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून स्थित प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। हाल ही में हुई अतिवृष्टि के कारण मंदिर परिसर में जलभराव और मलबा भर गया था। हालांकि प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से अब पूरा मलबा हटा दिया गया है और मंदिर का स्वरूप पुनः संवर गया है।

20250918 192623 1

मुख्यमंत्री ने मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लेने के साथ ही पुजारियों व स्थानीय निवासियों से बातचीत भी की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और आश्वस्त किया कि सरकार हर संभव मदद करेगी।

20250918 192629

निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री धामी ने बाबा टपकेश्वर का जलाभिषेक कर प्रदेश और प्रदेशवासियों की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भी मुख्यमंत्री के साथ पूजा-अर्चना में सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *