उत्तरकाशी: चिन्यालीसौड़ में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर – 437 लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, 10 टीबी मरीजों को गोद लिया

स्वास्थ्य विभाग उत्तरकाशी, 22 सितंबर 2025

सेवा पर्व के अवसर पर “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में वृहद विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 437 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें निशुल्क उपचार, स्वास्थ्य परामर्श और दवाईयां भी वितरित की गईं।

शिविर का विधिवत शुभारंभ राज्यमंत्री श्री रामसुंदर नौटियाल, ब्लॉक प्रमुख श्री रणवीर महंत और नगरपालिका अध्यक्ष श्री मनोज कोहली की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। इसके अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एस रावत, समाज कल्याण अधिकारी श्री सुधीर जोशी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुकरेती, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम हरदेव राणा, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अनुज नौटियाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

IMG 20250922 WA0268 1

शिविर में दून मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान:

  • 14 महिलाओं की एएनसी जांच
  • 96 लोगों की हीमोग्लोबिन जांच
  • 85 लोगों की उच्च रक्तचाप जांच
  • 85 लोगों की शुगर स्क्रीनिंग
  • 76 लोगों की टीबी जांच
  • 35 लोगों ने रक्तदान हेतु पंजीकरण कराया

किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 40 किशोरियों को स्वास्थ्य काउंसलिंग और सेनेटरी नेपकिन निशुल्क वितरित किए गए।

विशेष रूप से ब्लॉक प्रमुख ने राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 10 टीबी मरीजों को गोद लिया, जिससे टीबी मरीजों के उपचार और देखभाल में सहयोग मिलेगा।

शिविर में समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांग शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें 59 दिव्यांगजनों को दिव्यांग प्रमाण पत्र और सहायक उपकरण वितरित किए गए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एस रावत ने बताया कि चिन्यालीसौड़ के इस विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का मुख्य उद्देश्य जनपद के सभी ब्लॉक के आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण और निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने यह भी बताया कि कल मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में वृहद विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

यह शिविर प्रदेश में जनमानस की स्वास्थ्य सुरक्षा और टीबी उन्मूलन जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक अभियानों को गति देने की दिशा में एक बड़ी पहल साबित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *