BJP की बदरीनाथ विधानसभा सीट पर दांव पर प्रतिष्ठा, उपचुनाव में जीत की यह खास तैयारी

भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह भंडारी 20 जून को विधानसभा सीट के उपचुनाव में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उस समय प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट सहित भाजपा के अन्य दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।भाजपा बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव को प्रतिष्ठा का विषय मानकर चल रही है। चुनाव के दौरान काबीना मंत्री व चमोली जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और भाजपा संगठन मंत्री अजय कुमार 10 दिनों तक चमोली जिले में रहकर चुनाव तैयारियों की मॉनटरिंग करेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर से लेकर शक्ति केन्द्रों तक चुनाव की रणनीति बनाएंगे।

बदरीनाथ विधानसभा सीट पर पहले राजेन्द्र भंडारी कांग्रेस से विधायक रहे। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता गृहण की। तब भंडारी ने विधायक पद से इस्तीफा भी दिया था। इसके चलते बदरीनाथ विधानसभा सीट पर उप चुनाव हो रहा है।

भाजपा बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव के लिए बूथ और पन्ना प्रमुख स्तर पर तैयारियों में जुट गई है। चुनाव की घोषणा के बाद से ही भाजपा की बैठकों का दौर शुरू हो गया है। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव के लिए पालक का दायित्व सम्भालेंगे।बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा के विधायक, राज्य मंत्री जिम्मेदारी सम्भालेंगे। जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने बताया थराली, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग, केदारनाथ के विधायक सहित राज्य मंत्रियों को संगठन की दृष्टि से बनाए गए 9 मंडलों में चुनाव रणनीति का दायित्व सम्भालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com