7 महीने तक इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में रहने के बाद भारतीय मूल की अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स ने गुरुवार को एक ऐतिहासिक स्पेसवॉक कर दुनियाभर का ध्यान अपनी ओर खींचा। यह स्पेसवॉक सिर्फ मरम्मत कार्य तक सीमित नहीं था, बल्कि यह अंतरिक्ष में मानव सहनशक्ति और हिम्मत का प्रतीक बन गया।
सुनीता के साथ उनके साथी अंतरिक्षयात्री निक हेग ने भी इस चुनौतीपूर्ण मिशन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने ISS के बाहरी हिस्से की जरूरी मरम्मत की। नासा द्वारा जारी वीडियो में सुनीता को अंतरिक्ष में तैरते हुए देखा जा सकता है, जो विज्ञान और रोमांच के दीवानों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है।
नासा ने जानकारी दी है कि सुनीता और अन्य क्रू सदस्य बसंत ऋतु में धरती पर लौट सकते हैं। इस स्पेसवॉक को विशेषज्ञों ने न केवल तकनीकी दृष्टि से बल्कि मानसिक सहनशक्ति की परीक्षा के रूप में भी ऐतिहासिक बताया है।
!