उत्तराखंड

अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर ऐसा रहा हार-जीत का इतिहास, कब भाजपा-कांग्रेस ने मारी बाजी

उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों में से अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर भाजपा से अजय टम्टा और कांग्रेस से प्रदीप टम्टा समेत सात प्रत्याशी मैदान में हैं।

7 प्रत्याशी हैं मैदान में 
अजय टम्टा : भाजपा
प्रदीप टम्टा : कांग्रेस
नारायण :     बसपा
अर्जुन देव :   यूकेडी
किरन आर्या : उपपा
ज्योति प्रकाश टम्टा : बहुजन मुक्ति पार्टी
प्रमोद कुमार : उत्तराखंड पीपुल्स पार्टी

विधानसभा का गणित
अल्मोड़ा लोकसभा सीट की सीमा चीन-नेपाल से लेकर गढ़वाल और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से लगती है। 14 विधानसभाओं वाली लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा सीटें पिथौरागढ़, धारचूला, द्वाराहाट, अल्मोड़ा और लोहाघाट पर कांग्रेस विधायक काबिज हैं जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चंपावत समेत नौ सीटों पर भाजपा विधायक सत्तासीन हैं।

राजपूत वोटर महत्वपूर्ण

अल्मोड़ा लोकसभा सीट स्वर्ण मतदाता ही जीत की पटकथा लिखने का काम करते हैं। इसमें भी की फैक्टर राजपूत मतदाता है जो इस लोकसभा सीट पर करीब 55 प्रतिशत है जबकि 23 प्रतिशत ब्राह्मण, 22 प्रतिशत एससी-एसटी वोटर हैं।इस सीट पर कब, काैन जीता

1952    देवीदत्त    कांग्रेस
1957    हरगोविंद पंत    कांग्रेस (उपचुनाव)
1957    जंग बहादुर बिष्ट    कांग्रेस
1962    जंग बहादुर बिष्ट     कांग्रेस
1967    जंग बहादुर बिष्ट    कांग्रेस
1971    नरेंद्र बिष्ट    कांग्रेस
1977    मुरली मनोहर जोशी    जनता पार्टी
1980    हरीश रावत    कांग्रेस
1984    हरीश रावत    कांग्रेस
1989    हरीश रावत    कांग्रेस
1991    जीवन शर्मा    भाजपा
1996    बची सिंह रावत    भाजपा
1998    बची सिंह रावत    भाजपा
1999    बची सिंह रावत    भाजपा
2004    बची सिंह रावत    भाजपा
2009    प्रदीप टम्टा    कांग्रेस
2014    अजय टम्टा    भाजपा
2019    अजय टम्टा    भाजपा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button